March 11, 2026

जप्त मादक पदार्थ का नष्टीकरण,SSP डॉ.लाल उमेद सिंह ने पावर प्लांट के भट्टी में किया नष्ट

0
IMG-20250118-WA0027

रायपुर – एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में जप्त मादक पदार्थ का नष्टीकरण कार्यवाही एनडीपीएस एक्ट अधिनियम में निहित प्रावधान अंतर्गत नियमानुसार आज की गयी। उपरोक्त नष्टीकरण की कार्यवाही में केन्द्र सरकार, गृह मंत्रालय, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों का आदेश के परिपालन में पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित उच्चस्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी रायपुर जिला द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह (अध्यक्ष), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, उपायुक्त आवकारी रामकृष्ण मिश्रा सदस्यो की उपस्थिति में संपादित की गयी। जो सिलतरा स्थित एक निजि पावर प्लांट में किया गया।

आज की गयी नष्टीकरण की कार्यवाही में जिला रायपुर के 57 एनडीपीएस प्रकरण में कुल 989.600 किलोग्राम गांजा को विधिवत् जन सामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पर्यावरण विभाग से अनुमति उपरांत रायपुर के सिलतरा स्थित पावर प्लांट के भट्ठी/फर्नेस में जलाकर नष्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed