सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध छत्तीसगढ़ से हिरासत में, दुर्ग RPF ने पकड़ा
रायपुर – बालीवुड स्टार सैफ अली खान पर हमले के एक संदिग्ध को आरपीएफ छत्तीसगढ़ ने हिरासत में लिया है। हमले के बाद मुंबई पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध आरोपित की फोटो जारी की थी। इसके बाद यह मुंबई से हावड़ा जा रही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस सुपर फास्ट से करीब डेढ़ बजे दुर्ग स्टेशन में उतारा…हिरासत में लिया गया शख्स का नाम 31 वर्षीय आकाश कन्नोजया मुंबई का निवासी है। अभी संदिग्ध से पूछताछ जारी है। संदिग्ध युवक को ट्रेन यात्रा के दौरान हिरासत में लिया गया है। आरपीएफ जल्द ही राजफाश कर सकती है।
आरपीएफ दुर्ग के प्रभारी संजीव के सिंहा ने बताया कि जिस संदिग्ध को पकड़ा गया है। वही सैफ अली खान का हमलावर है। हमें मुंबई पुलिस से जो फोटो और वीडियो फुटेज मिले थे। उसके अनुसार जिसे हमने पकड़ा है, वही युवक है। इसे अभी हम अपनी कस्टडी में रखे हैं। मुंबई पुलिस को सूचना दे दी गई है। मुंबई पुलिस के आते ही हम इसे उन्हें सौंप देंगे।

गुरुवार की रात 2 बजे बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स घुसा था। चोरी के इरादे से घुसे हमलावर ने एक्टर पर चाकू से हमला किया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां अभिनेता की सर्जरी की गई थी। फिलहाल एक्टर खतरे से बाहर हैं।
मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले के मामले में फिलहाल पूछताछ और जांच जारी है। इस मामले में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 35 टीमें लगाई हैं।

