March 11, 2026

रविवार को साय कैबिनेट की बैठक, नगरीय निकाय चुनाव से पहले लग सकती है कई फैसलों पर मुहर

0
CM-Sai-1-768x432

रायपुर – नगरीय चुनाव की तारीखों को लेकर चल रही अटकलों के बीच, कैबिनेट की बैठक रविवार को आयोजित की जाएगी। ऐसी संभावना है कि सोमवार को आचार संहिता का ऐलान किया जा सकता है।

यह बैठक आचार संहिता लागू होने से पहले कैबिनेट की आखिरी बैठक हो सकती है, जिससे इसमें महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं। यह बैठक मंत्रालय में सुबह साढ़े 11 बजे होगी और इसमें चुनाव से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में सरकार चुनाव से पहले कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है। आज चुनाव आयोग सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों और पांच विभागों के प्रमुख सचिवों तथा सचिवों के साथ बैठक की गई।

इसके अलावा, यह भी संभावना जताई जा रही है कि निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखें 20 जनवरी को घोषित की जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed