March 12, 2026

अधिवक्ता पर हमला करने वाले आरोपी को वकीलों ने पीटा, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

0
Screenshot_2025-01-17-23-03-49-51_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_956x485

रायपुर- कोर्ट में शुक्रवार को भारी तनाव और हलचल का माहौल बन गया। वकीलों ने कोर्ट में एक आरोपी को पीट दिया। पुलिस एक अधिवक्ता पर हमला करने वाले आरोपी को पेश करने के लिए कोर्ट पहुंची थी। आरोपी अजय सिंह ने वकील दिर्गेश शर्मा पर जानलेवा हमला किया था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने वकील से एक केस का विरोध किया था, और जब वकील ने मना कर दिया, तो आरोपी ने उनके घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद से वकीलों में गुस्से की लहर फैल गई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है, और आरोपी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है ताकि उसे सुरक्षित तरीके से कोर्ट से बाहर निकाला जा सके।

वकीलों ने इस घटना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वकीलों के संगठन ने भी इस मामले पर नाराजगी जाहिर की है और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने के लिए आपात बैठक बुलाई है।

यह घटना न्याय व्यवस्था में वकीलों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है। कोर्ट परिसर में तनाव को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed