किरण सिंहदेव फिर बने BJP प्रदेश अध्यक्ष, निर्वाचन अधिकारी विनोद तावड़े ने की घोषणा,समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने की जमकर आतिशबाजी
रायपुर – बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आज ऐलान हो गया। इसको लेकर कुशाभाऊ परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां बीजेपी संगठन चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े ने घोषणा की। तावड़े की किरण सिंहदेव के नाम की घोषणा के साथ ही उनके समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। किरण सिंहदेव को दूसरी बार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल हुए।
बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष दोबारा बनने के बाद किरण सिंहदेव ने सभी का धन्यवाद दिया। वहीं उन्होंने कहा बस्तर से एक छोटे कार्यकर्ता को दोबारा मौका दिया है। उन्होंने कहा सदस्यता अभियान आसान काम नहीं था। 60 लाख का लक्ष्य केंद्रीय नेताओं से मिला, उसे पूरा किया।

भाजपा की यही विशेषता है। कार्यकर्ता और कार्यक्रम आधारित पार्टी है। वहीं उन्होंने शंखनाद करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराना है। अब कार्यकर्ताओं का चुनाव। आपने विधानसभा और लोकसभा चुनाव जिताया। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव है सामने है। ये आप लोगों का चुनाव है। हमको पंच से लेकर पार्लियामेंट तक परचम लहराना है।

