March 7, 2026

रेलवे ठेकेदार के ठिकानों पर छापा, 12 से ज्‍यादा अफसर खंगाल रहे दस्‍तावेज

0
Screenshot_2025-01-17-12-55-41-72_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_912x582

रायपुर – राजधानी में आईटी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। आईटी ने शहर में कई जगहों पर दबिश दी है। अमलीडीह के लास विस्ता में IT ने रेड मारी है। लास विस्ता के बंगला नंबर 128 पर दबिश देकर दस्‍तावेजों की जांच की जा रही है।

आईटी टीम आज सुबह 5.30 बजे दस्‍तावेज खंगाल रही है। IT ने RSA इंफ्रा कंपनी के मालिक के ठिकानों पर छापा मारा है। टीम ने अवंति विहार स्थित घर पर छापा मारा है। उसके भाई रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल पर भी शिकंजा कसा है। टीम सभी जगहों पर दस्‍तावेजों की जांच कर रही है।

इनकम टैक्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण कंपनी और रेलवे ठेकेदार के ठिकानों पर छापा मारा है। जानकारी मिली है कि RSA इंफ्रा कंपनी (राधे श्याम अग्रवाल) के मालिक संजय अग्रवाल के अवंति विहार के निवास और ऑफिस सहित उनके भाई रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के अवंति विहार और ऑफिस पर छापा मारा है। जानकारी मिल रही है कि आईटी के 12 से ज्‍यादा अफसर इस कार्रवाई में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed