March 8, 2026

नगर पालिका में लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस- बीजेपी के जमकर चले लात घूंसे, भेदभाव का आरोप

0
Screenshot_2025-01-15-18-30-13-38_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6_copy_1024x1240

भाटापारा – नगर पालिका में लोकार्पण कार्यक्रम में विवाद हो गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। जहां कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में जमकर लात घूंसे चले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासन के द्वारा कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की है। कांग्रेस विधायक और अध्‍यक्ष व पार्षदों को इसका आमंत्रण ही नहीं दिया गया।

इधर नगर पालिका के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि बीजेपी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष शिवरतन पहुंचे हैं। उपाध्‍यक्ष शिवरतन लोकार्पण करेंगे। इसी बात को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात घूंसे चले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

जानकारी मिल रही है कि बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा लोकार्पण करने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति को लेकर विवाद बढ़ा। यह इतना बढ़ा की लात घूंसे तक पहुंच गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि नगर पालिका के लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय विधायक को नहीं बुलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed