March 8, 2026

बीएड सहायक शिक्षकों ने BJP कार्यालय में दिया धरना,टर्मिनेशन को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन किया तेज

0
0xczNiag-B.Ed-Teachers-Protest_copy_746x481

रायपुर – बीएड सहायक शिक्षकों को टर्मिनेशन लेटर मिलने के बाद अब उनका विरोध और तेज हो चुका है। 19 दिसंबर से तूता धरना स्थल पर अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन करने का भी कोई असर नहीं निकला। अब आखिर में उन्हें टर्मिनेशन लेटर पकड़ा ही दिया गया है। इससे नाराज शिक्षकों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। टर्मिनेशन को रद्द करने व समायोजन करने की मांग को लेकर बी एड सहायक शिक्षक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे और रोते बिलखते हुए सरकार से टर्मिनेशन रद्द करने की मांग की। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलता तब तक धरने में बैठे रहेंगे।


वहीं सहायक शिक्षकों के धरने पर बैठने से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बीजेपी कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गयी है तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बीजेपी कार्यालय के जल ग्रहण करने से भी सहायक शिक्षकों ने इंकार कर दिया और ठोस निर्णय के लेने की मांग कर रहे है। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने उन्हें शिक्षा सचिव से मिलने की समझाइश दी लेकिन एसएसपी की समझाइश भी आंदोलनकारी शिक्षकों पर बेअसर रही और सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed