March 7, 2026

स्वागत को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए,खूब लाठी डंडे चले

0
Screenshot_2024-12-30-16-52-46-81_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7_copy_1280x720-780x470_copy_1280x771

महासमुंद – छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज सोमवार को महासमुंद के दौरे पर थे. इस दौरे के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में जमकर हंगामा हुआ. स्वागत को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए. स्वागत समारोह में दोनों गुटों के बीच खूब लाठी डंडे चले. इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं. जैसे ही पुलिस को इस बवाल की सूचना मिली. पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक महासमुंद के सर्किट हाउस में सलीम राज पहुंचे थे. यहां समाज में मौजूद नीतियों में कमी को वह उजागर करने आए थे. इस दौरान जैसे ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की. उसके बाद शोर शराबा और हंगामा शुरू हो गया. देखते ही देखते मुस्लिम समाज के दो गुट आपस में उलझ गए. कई लोगों को चोटें आई है. इस दौरान सीजी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज को एक कमरे में बंद कर दिया गया.

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज कहना है कि महासमुंद के जामा मस्जिद में कब्जे की जमीन को लेकर दो गुटों मे मारपीट हुई है. यह काफी निंदनीय और शर्मिंदगी वाली बात है. जिला प्रशासन ने भी कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये थे. यह दुर्घटना जिला प्रशासन की लापरवाही से पैदा हुई है.

इस विवाद के बाद पुलिस की टीम महासमुंद सर्किट हाउस में पहुंची और हंगामे को शांत कराने की कोशिश की. पुलिस का कहना है कि अभी हालात नियंत्रण में है. कोतवाली थाने में बुलाकर दोनों पक्षों की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed