March 7, 2026

महापौर-अध्यक्षों के पदों के लिए आरक्षण की तारीख बढ़ी, देखें आदेश

0
09_04_2024-breaking_chhattisgarh_news_image

रायपुर – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। पहले यह निर्धारित किया गया था कि महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण 27 दिसंबर को पूरा किया जाएगा, लेकिन अब इसे 7 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

इस बदलाव से संबंधित एक आदेश में कहा गया कि, वर्ष 2024-25 में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर और अध्यक्ष पद का आरक्षण) नियम 1999 के तहत महापौर और अध्यक्षों के पदों का आरक्षण 27 दिसंबर 2024 को रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साईस कॉलेज परिसर में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होने वाला था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 को उसी समय और स्थान पर संपन्न की जाएगी। इच्छुक लोग निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर इस प्रक्रिया का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed