March 6, 2026

घर से कैरोसिन लेकर थाने पहुंची महिला ने दो माह की मासूम बच्ची के साथ लगाई आग,पति से हुआ था विवाद,जांच में जुटी पुलिस

0
tilada-268x300_copy_1024x1146

रायपुर – छत्तसीगढ़ की राजधानी में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला ने थाने के अंदर अपनी दो माह की बच्ची को आग के हवाले कर दिया। महिला अपने घर से कैरोसिन लेकर थाने पहुंची थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। महिला और बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक केन्द्र में भर्ती कराया गया है

घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की हालात काफी गंभीर है। बच्ची के शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह से जल गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर आत्महत्या की कोशिश की है।

जानकारी के अनुसार, तिल्दा के देवार पारा की रहने वाली नंदनी मंगलवार को थाने पहुंची। उसके साथ उसकी दो माह की बेटी थी। बताया जा रहा है कि वह अपने पति नानकुन देवार के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। महिला पहले थाने में बैठी थी फिर अचानक अपने ऊपर कैरोसिन डालकर खुद को आग के हवान कर दिया।

थाने में मौजूद पुलिस वालों ने तुरंत आग को बुझाया। और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा भिजवाया गया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते महिला ने बच्ची के साथ आत्महत्या की कोशिश की है। थाना प्रभारी और तहसीलदार भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ के लिए महिला के पति की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed