March 11, 2026

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम: मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, चार जवान शहीद

0
download - 2020-11-08T152416.650

जम्मूकश्मीर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है।  मुठभेड़ के दौरान सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। इस ऑपरेशन में अब तक कुल छह लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले भी सीमा सुरक्षा बल के एक जवान शहीद हो गए थे। वहीं अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में 7 और 8 नवंबर की रात को नियंत्रण रेखा के पास गश्त पार्टी द्वारा संदिग्ध हलचल देखी।

यहां कोई घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। इसके बाद आतंकी ने नियंत्रण रेखा पर तैनात सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है। उसके पास से एक एके-47 व दो बैग बरामद किए गए हैं। भारतीय सेना के अनुसार, अभी तलाशी अभियान जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed