March 7, 2026

वनरक्षक भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट के दौरान महेंद्र की मौत,CM साय ने 10 लाख की सहायता राशि का किया ऐलान

0
IMG_20241214_231827_copy_1024x635

रायपुर – वनरक्षक भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट के दौरान कांकेर में महेंद्र कुमार कुरेटी की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद है। CM साय ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में हमारी सरकार मृतक के परिजनो के साथ है। राज्य सरकार की ओर से उनके परिवार को दस लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है और आगे भी हमारी सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान प्रदान करें।

जानकारी के मुताबिक कांकेर में वन रक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया 50 मीटर दौड़ने के बाद एक युवक की मौत हो गई।  फिजिकल टेस्ट के लिए सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ शुरु हुई, जिसमें चारामा के कोचवाही निवासी महेंद्र कुमार कुरेटी भी शामिल हुआ था। इसी दौरान 50 मीटर दौड़ने के बाद महेंद्र अचानक बेहोश होकर गिर गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed