June 8, 2026

पुलिस-नक्‍सली मुठभेड़: सात माओवादियों ढेर,ज्‍वाइंट एक्‍शन फोर्स एक्टिव

0
chhattisgarh-naxal-2-300x188

रायपुर – छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा सीमा के अबूझमाड़ ओरछा ब्लॉक के रेकावाया और हितुल के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज सुबह 3 बजे से ही मुठभेड़ जारी है। जहां संयुक्‍त रूप से नक्‍सली ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन में 4 जिलों के सुरक्षाबल जवान शामिल हुए हैं। इस मुठभेड़ को लेकर नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के एसपी ने पुष्टि की है। इस मुठभेड़ में दोपहर तक जवानों ने 7 वर्दीधारी नक्‍सलियों को ढेर कर दिया है।

जानकारी मिल रही है कि दक्षिण अबूझमाड़ में 50-60 इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना है। यहां ज्‍वाइंट एक्‍शन फोर्स एक्टिव की गई है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने जानकारी दी कि अबूझमाड़ के दक्षिणी इलाके में पूर्वी बस्तर डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्‍सली मौजूद हैं। इलाके में अभी भी मुठभेड़ जारी है।

दंतेवाड़ा इलाके में जारी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सात नक्‍सलियों को ढेर किया है। जवानों ने सातों वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर किया है। सभी के शव बरामद कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *