March 8, 2026

अग्निवीर भर्ती में युवक की मौत, गॉव में शोक का माहौल,CM स्वेच्छानुदान से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

0
09_04_2024-breaking_chhattisgarh_news_image

रायगढ़ – जिले में अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान एक दुखद घटना घटी।ग्राम खोरपा, अभनपुर, जिला रायपुर के निवासी 20 वर्षीय मनोज कुमार साहू ने 1600 मीटर दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा किया। दौड़ के तुरंत बाद, बायोमेट्रिक जांच से पहले वह अचानक मैदान में गिर पड़े। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई

स्थानीय मेडिकल टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया और पाया कि उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। उनका ऑक्सीजन स्तर घट रहा था और वे होश में होते हुए भी पूरी तरह से सचेत नहीं थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनकी स्थिति और गंभीर हो गई। उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के बावजूद देर रात मृत्यु हो गई।

डॉक्टरों और परिजनों के अनुसार, मनोज कुमार साहू सिकल सेल बीमारी से पहले से ही ग्रसित थे। आज मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को परिवार के पास भेज दिया गया। रायगढ़ जिला प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है, साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव से स्वेच्छानुदान से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त किया और परिवार को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed