April 25, 2026

प्रदेश में कोरोना वायरस से मृत्यु के आंकड़े नही छुपाए जा रहे हैं- स्वास्थ्य विभाग

0
download (2)

रायपुर: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि राज्य के सभी अस्पतालों और चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना संक्रमण से हुई मृत्यु के आंकड़े प्रमाण सहित शासन स्तर पर तत्काल भेजने के निर्देश दिए जाते हैं। कई बार अस्पतालों की ओर से समय पर दस्तावेज उपलब्ध न कराए जाने के कारण,मृत्यु की जानकारी न मिलने और उसकी पुष्टि करने में विलंब होता है।

दैनिक मीडिया बुलेटिन में, जिलों से प्राप्त जानकारी और संबंधित प्रामाणिक दस्तावेजों से पुष्टि के बाद मृत्यु की जानकारी शामिल की जाती है। जैसे-जैसे संबंधित जिलों से मृत्यु की जानकारी मिलती है उसे मीडिया बुलेटिन में शामिल किया जाता है। विभाग की ओर से मृत्यु के गलत आंकड़े नहीं दिए जा रहे और न ही छुपाए जा रहे, बल्कि जानकारी प्राप्त होने के बाद उन्हे दैनिक मीडिया बुलेटिन में शामिल किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *