March 7, 2026

छत्तीसगढ़ में 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, सीएम साय बोले- 72 घंटे के अंदर होगा भुगतान

0
dhan-kharidi

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर आज से 2739 केंद्रों में धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, इस बार 72 घंटे के अंदर किसानों को पैसे का भुगतान होगा। प्रदेश में कुल 27 लाख किसान पंजीकृत है। जिनमें 1 लाख 35 हजार नए किसान रजिस्टर्ड हुए हैं।

इसके अलावा 36 हजार 263 हेक्टेयर नए रकबे भी पंजीकृत हुए है। धान खरीदी में किसानों को सहूलियत के लिए केंद्रों में बायोमेट्रिक डिवाइस लगाई गई है। जिसमें सभी छोटे और बड़े किसान समर्थन मूल्य पर धान बेच सकेंगे। वहीं, बालोद जिले के नवीन धान उपार्जन केन्द्र भाठागांव बी से मुख्यमंत्री धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed