April 25, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू का राजभवन में हुआ आत्मीय स्वागत

0
WhatsApp-Image-2024-10-25-at-2.19.59-PM-860x539

रायपुर -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका, प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के सचिव यशंवत कुमार, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम एवं विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय ने भी मुर्मू का स्वागत किया।

बता दें की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंची हुई हैं। राष्ट्रपति मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को सुबह 9:20 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर जाएंगी और वहां दर्शन और आरती के बाद रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु सुबह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर एक बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *