April 26, 2026

महाराष्ट्र चुनाव का कमान संभालेंगे भूपेश-टीएस

0
bhupesh-and-ts-singhdev (1)

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के दो कांग्रेस नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को भी मराठवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। AICC ने भूपेश बघेल को नागपुर और टी एस सिंहदेव को पश्चिमी महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी है।

इन 11 सीनियर नेताओं को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में बड़े नेताओं की फौज उतार दी है, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टी एस सिंहदेव, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, उमंग सिंघार, कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर, कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल, तेलंगाना के मंत्री उत्तम रेड्डी, डी अनुसूया सीथाक्का और राज्यसभा सांसद नासिर हुस्सैन को जिम्मेदारी दी गई है।

बघेल के साथ चन्नी और सिंघार को भी जिम्मा

भूपेश बघेल को विदर्भ अमरावती/नागपुर की जिम्मेदारी मिली हैं, उनके साथ पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी कमान सभालेंगे। विदर्भ इलाका कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, विदर्भ ओबीसी, दलित और आदिवासी बाहुल्य इलाका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *