March 6, 2026

CG- 7 नक्सली ढेर: अबूझमाड़ में पुलिस-नक्सलियों के बीच इनकाउंटर, 7 माओवादी ढेर, AK 47, SLR जैसे हथियार मिले

0
NAXALI-4-1-768x432

l

नक्सल आपरेशंस में एक बार फिर जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। नारायणपुर के अबूझमाड़ में जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ में कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ है। इलाके में सर्चिंग जारी है, माना जा रहा है कि कुछ और सफलता मिल सकती है।

जानकारी के मुताबिक  जिला नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद जवानों ने एक आपरेशंस लांच किया था। सर्चिंग अभियान पर जिला नारायणपुर और दंतेवाड़ा की संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी।

सर्चिंग के दौरान आज 1 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।  7 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए (शव बरामद)। AK 47, SLR सहित कई अन्य हथियार बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में किसी भी जवान को चोट नहीं आयी है।  सभी जवान सुरक्षित है। सर्च अभियान जारी है। पुलिस पार्टी के वापस लौटने के बाद ही और विस्तृत जानकारी मिल पायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed