April 25, 2026

5 और 6 अक्टूबर को सशस्त्र सैन्य समारोह मनाया जाएगा,जवानों ने डेयरडेविल,बाइक स्टंट,खुखरी डांस में किया शानदार रिहर्सल

0
IMG_20241003_092544_copy_1024x1185

रायपुर – साइंस कॉलेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को सशस्त्र सैन्य समारोह मनाया जाएगा। इसे लेकर शहरवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। और हो भी क्यों नही, आखिर टी- 90 भीष्म टैंक और आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी जो लगने वाली है। इतना ही नही इस कार्यक्रम में खुखरी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

आपको को बता इसको लेकर साइंस कॉलेज मैदान में सैन्य महोत्सव की तैयारी चल रही है। रिहर्सल भी शुरू हो चुकी है। आज जवानों ने डेयरडेविल,बाइक स्टंट में विभिन्न आकार बनाते हुए शानदार रिहर्सल की किया। वहीं जवानों ने खुखरी खुमाते हुए लाजवाब खुखरी डांस किया। लगभग घंटेभर के अभ्यास में एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *