April 25, 2026

कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू : PCC चीफ दीपक बैज ने गिरौदपुरी से की कांग्रेस की न्याय पदयात्रा की शुरुआत, 6 दिन में 125 किमी चलेंगे नेता, यहां होगी जनसभा….

0
image_750x_66f682410e1c9

रायपुर। कांग्रेस की न्याय पदयात्रा की आज बलौदाबाजार से शुरुआत हुई। बलौदबाजार के गिरौदपुरी से शुरू हुई यह यात्रा 6 दिन बाद 2अक्‍टूबर को राजधानी रायपुर में खत्‍म होगी। इस दौरान कुल 125 किलो मीटर की यात्रा होगी।

पद यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्षण डॉ. चरणदास महंत और पूर्व डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित अन्‍य वरिष्‍ठ नेता शामिल हैं। कांग्रेस यह पद यात्रा प्रदेश की लगातार बिगड़ती कानून व्‍यवस्‍था के विरोध में कर रही है। न्याय यात्रा के पहले पीसीसी अध्यक्ष बैज ने शिवरी नारायण में भगवान राम और माता शबरी की पूजा अर्चना की। बैज सेनाखान में शहीद वीर नारायण सिंह को भी नमन किया वहीं गिरोद पूरी मे गुरु गद्दी का दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की।

।यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए श्री बैज ने कहा कि, कांग्रेस यात्रा के जरिए भाजपा सरकार पर हमला करेगी। कानून व्यवस्था और निर्दोषों की गिरफ्तारी जैसे मुद्दे को उठाएगी। साथ ही यात्रा के दौरान बलौदाबाजार हिंसा आगजनी, अमर गुफा जैतखाम विवाद, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कवर्धा कांड जैसे संवेदनशील मुद्दों को जनता को बताएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *