March 7, 2026

21 अगस्त को भारत बंद, सुबह से शाम तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन, बंद रहेगा पूरा छत्तीसगढ़

0
collage closed

21 अगस्त को भारत बंद बुलाया गया है. इसका समर्थन छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भी एसटी एससी समाज के लोगों ने किया. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर और कोटा लागू करने के फैसले के खिलाफ के विरोध में भारत बंद को समर्थन देते हुए बीजापुर बंद का आह्वान किया गया है. सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक पूरा बीजापुर जिला बंद रहेगा. इसके लिए एक समिति गठित की गई. इस समिति का अध्यक्ष शंकर कुडियम को बनाया गया.

एसटी एससी समाज की बैठक
संयुक्त बैठक में आक्रोश रैली के लिए समिति गठित की गई. जिसका अध्यक्ष शंकर कुडियम को बनाया गया है. इसके अलावा उपाध्यक्ष सुरेश चंद्राकर, गुज्जा पवार, त्रिपति यालम, लक्ष्मीनारायण पोर्तेक, मनीष सोनवानी, रैमनदास झाड़ी, बीएस मिंज, सचिव कमलेश पैंकरा, सह सचिव कमलदास झाड़ी, कोषाध्यक्ष जगबंधु मांझी, सह कोषाध्यक्ष राकेश परतागिरी, संरक्षक जग्गूराम तेलामी, अशोक तालंडी, भुनेश्वर सिंह कंवर, अजय दुर्गम, बीआर अमान, नरेंद्र बुरका, सकनी चंद्रैया, पांडू राम तेलाम, कल्याण सिंह कुर्रे, मीडिया प्रभारी बसंत मामडीकर, सन्नु हेमला, समैया पागे, राजेश झाड़ी, विधि सलाहकार अधिवक्ता लक्ष्मीनारायण गोटा, अधिवक्ता सल्लूर वेंकटी, अधिवक्ता ज्योति कुमार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed