March 6, 2026

उत्तरप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष होंगे माता प्रसाद पांडे

0
Screenshot_2024-07-28-16-03-41-00_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष का ऐलान हो गया है। माता प्रसाद पांडे को यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुना गया है। अखिलेश सरकार में विधानसभा अध्यक्ष थे। माता प्रसाद सात बार के विधायक हैं। वह सिद्धार्थ नगर के इटवा विधानसभा सीट(समाजवादी पार्टी) से विधायक हैं।

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष की रेस में इंद्रजीत सरोज, रामअचल राजभर और तूफानी सरोज का नाम भी शुमार था, लेकिन फाइनल मोहर  माता प्रसाद पांडे के नाम पर लगी। माता प्रसाद प्रदेश की राजनीति में कद्दावर नेता की पहचान रखते हैं। वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं। माता प्रसाद को अखिलेश का करीबी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed