March 6, 2026

नक्सलियों की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट में STF के दो जवान शहीद, 4 घायल

0

बीजापुर। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। ऑपरेशन पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने आईईडी अटैक किया है । सभी जवान सुकमा सीमा पर ऑपरेशन में निकले थे। इस हमले में STF के 4 जवान घायल हो गए, जिनमें से दो जवान शहीद भी हो गए हैं। वहीं घायलों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक CRPF, कोबरा,, DRG , STF के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। तभी नक्सलियों ने तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडीमारका के जंगलों में ब्लास्ट किया। जिसमें STF के दो जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू, आरक्षक सतेर सिंह हैं। वहीं घायल जवानों में पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी, संजय कुमार शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed