April 29, 2026

आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली को माओवादियों ने दी मौत, धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट, कुछ दिन पहले किया था आत्मसमर्पण

0
BRE2

सुकमा – जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया हैं। आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली को माओवादियों ने मौत के घाट उतार दिया है। यह पूरा मामला बस्तर संभाग के सुकमा जिले के किस्टारम थाने का है। मृतक नक्सली की पहचान नक्सली बारसे मासा के रुप में हुई है। जो कि किस्टाराम एरिया में सक्रिय था। और दक्षिण बस्तर किस्टाराम एरिया के एसी मेंबर भी रह चुका हैं। कल देर रात तेज बारिश के बीच नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया हैं। आत्म समर्पित बारसे मासा द्वारा विशाखापटनम में सरेंडर करने के पश्चात दंपति सहित पैतृक ग्राम सुन्नमपेंटा में पिछले 8 दिन से घर पर रह रहे थे। नक्सलियों ने हत्या के बाद मौके पर पर्चा फेंका हैं। पूर्व नक्सली बारसे मासा को पीएलजीए द्वारा मौत की सजा देना स्वीकार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *