April 25, 2026

25 शिक्षकों पर गिरी गाज: अनुपस्थित 4 शिक्षक बर्खास्त, 11 की सेवा समाप्ति, 9 की होगी विभागीय जांच

0
NCCCNCN

जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के निर्देश पर सालों से नदारद 4 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। वही 11 शिक्षकों के विरुद्ध सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई है और 9 शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच के निर्देश दिए है।

राज्य शासन के इस आशय के निर्देश के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने ऐसे लापता शिक्षकों की सूची मांगे जो सालो से नदारद है। इस लिस्ट में शासकीय प्राथमिक शाला रिसदा के प्रधानपाठक मनोरमा तिवारी, सफेद खदान स्कूल के सहायक शिक्षक किरण यादव, ओखर स्कूल के सहायक शिक्षक बसंत लकड़ा और परसापानी स्कूल के सहायक शिक्षक मेघा यादव व तिफरा स्कूल के भृत्य स्टेलिन मार्क एक्का को बर्खास्त कर दिया है। वही 11 शिक्षकों के सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई है वही 3 साल से कम अवधि के नदारद 9 शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *