April 26, 2026

नारायणपुर में नक्सली हमले के बाद मुठभेड़, मारे गए 8 नक्सली, 1 जवान घायल

0
naxali_1458935550

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच हो रही मुठभेड़ में आठ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, वहीं मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच अभी तक मुठभेड़ जारी है। नारायणपुर जिले के माड़ इलाके में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अब तक कुल 8 नक्सली मारे गए हैं और ड्यूटी के दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। वहीं दो जवान घायल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *