April 26, 2026

ईटीवी नेटवर्क और रामोजी फ़िल्म सिटी के मालिक रामोजी राव का निधन

0
Screenshot-2024-06-08-103725-e1717823439794

ईटीवी नेटवर्क और रामोजी फ़िल्म सिटी के प्रमुख रामोजीराव का हैदराबाद में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 87 वर्ष के रामोजीरावबीमार चल रहे थे।शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

हाई ब्लड प्रेशर और सांस लेने में तकलीफ़ की शिकायत के बाद उन्हें 5 जून को हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रामोजीराव का जन्म 1936 में कृष्णा ज़िले के पेडापारुपुडी में हुआ था। उनके माता-पिता ने उनका नाम रामय्या रखा था, जिसे बाद में उन्होंने बदल कर रामोजी राव कर लिया था।

वरिष्ठ बीजेपी नेता जी. किशन रेड्डी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा है कि तेलुगू मीडिया में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारिता में उनके योगदान को भी याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *