April 27, 2026

LOK SABHA ELECTION 2024:कुछ देर में सीएम विष्णुदेव साय झारखंड के लिए होंगे रवाना, तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

0
say23-860x484

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होते ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहें हैं। अलग-अलग राज्यों में चुनावी संबोधित करते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय सुबह 8:55 बजे रायपुर सिविल लाइन स्थित हैलीपेड से झारखंड के लिए रवाना होंगे। यहां से वे पश्चिम सिंहभूम पहुंचेंगे और 11 बजे मनीपुर ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम साय 11:50 बजे मनीपुर ग्राउंड से गाटाडीह प्रखंड मैदान के लिये रवाना होंगे। सीएम साय 12:50 बजे को सिमडेगा जिले के कूरदेग में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी सभा को संबोधित करने के बाद सीएम साय दोपहर 2.40 बजे गुमला जिले पहुंचेंगे और यहां तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम साय तीनों जनसभाओं को संबोधित करने के बाद शाम 5:05 बजे झारखंड से रायपुर वापस लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *