March 11, 2026

CG NEWS: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कांकेर में वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा लोरमी, भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में सभा को करेंगे संबोधित

0
AMIT-860x484

छत्तीसगढ़ में लोकसभा का चुनाव होना हैं. पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से बस्तर में 19 अप्रैल को सम्पन्न हुआ हैं, वही अब इंतजार हैं तो दूसरे चरण के मतदान का जो कि छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर होने वाला हैं. राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर। दूसरे चरण के मतदान को लेकर जहाँ बीजेपी तैयरी हैं

आज सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कांकेर में करीब 10.30 बजे चुनावी सभा होगी। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा लोरमी, भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में सभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के दौरे को देखते हुए रविवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांकेर के नरहरदेव हाई स्कूल मैदान में सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और विधायक आशा राम समेत अधिकारी मौजूद रहे। जेपी नड्डा सुबह 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे मुंगेली के लोरमी के लिए रवाना हो जाएंगे। हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में भी सभा होगी। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed