April 24, 2026

ड्रग्स मामलें में एक नाइजीरियन को पुलिस ने किया गिरफ़्तार,छत्तीसगढ़ में ड्रग्स और कोकीन नाइजीरियन गैंग के मार्फ़त ही की जाती रही सप्लाई

0
FB_IMG_1604051944188

रायपुर– राजधानी  पुलिस ने आज बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने  ड्रग्स मामलें में एक नाइजीरियन को गिरफ़्तार किया है। साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ की छत्तीसगढ़ में ड्रग्स और कोकीन की सप्लाई नाइजीरियन गैंग के मार्फ़त ही की जाती रही है। एएसपी लखन पटेल ने बताया कि अब तक इस मामलें में आरोपियों की कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुये 01 महिला आरोपी सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस कारोबार में जुड़े मुम्बई के एक शख़्स का इनपुट हमे मिला था, जिस पर मुंबई के रायडेन बेथेलो को भी गिरफ्तार किया गया है। रायडेन बेथेलो से एम.डी.एम.ए. लाने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर बेथेलो द्वारा मुंबई निवासी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके का खुलासा किया। जिसके बाद पैट्रिक यूबीके की खोजबीन शुरू की गई। पतासाजी में जुटी टीम को इनपुट मिला कि नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको नाला सुपारा, शांताक्रूज मुम्बई में है, जिस पर टीम मुंबई रवाना किया गया। और इनपुट पर खोजबीन के बाद गिरफ्तारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *