April 26, 2026

JANJGIR CHAMPA NEWS:अकलतरा पुलिस की कार्यवाही, अवैध अंग्रेजी और देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

0
aro-860x487

थाना अकलतरा पुलिस को सूचना मिला कि वार्ड क्रं 13 अकलतरा के टेकू बंजारे एंव उसकी पत्नि अल्का बंजारे द्वारा भारी मात्रा मे अवैध रूप से देशी एंव विदेशी शराब रखकर बिक्री करते है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी टेकू बंजारे के घर के पास जाकर घेराबंदी किया।

आरोपी द्वारा पुलिस को आते देख अपने घर के दरवाजा को बंद कर दिया था बडी मशक्त से थाना स्टाफ के द्वारा आरोपी के घर के छत से घर अंदर प्रवेश कर रेड किये तो घर मे लगे टाईल्स मे जमीन मे गड्ढा खोदकर रखे कार्टून मे गोवा स्पेशल व्हस्की 192 पाव ,बियर 21 बोतल एंव देशी प्लेन शराब 240 पाव एंव बिक्री रकम 2000 जुमला कीमती 53,180/₹ को आरोपी टेकू बंजारे उम्र 45 वर्ष एंव अल्का बंजारे उम्र 36 वर्ष साकिनान वार्ड क्रं 13 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 34(2) आब. एक्ट का कार्यवाही की जाकर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 14.04.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *