March 11, 2026

CG NEWS : जोगी कांग्रेस और कांग्रेस के 1100 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, सरोज पांडे ने कहा- देश में खत्म हो चुकी है कांग्रेस, बचे कुछ लोग भी अब टूट कर बीजेपी में शामिल हो रहे

0
WhatsApp-Image-2024-04-08-at-12.23.40-PM-860x573

कोरबा। CG NEWS : लोकसभा चुनाव नजदीक है। जिले में भाजपा द्वारा चुनाव से पहले लगातार तैयारी को लेकर विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन के जरिए भाजपा और कांग्रेस के टूटे हुए प्रत्याशियों को भाजपा पार्टी में जोड़ रही है।

कोरबा विधानसभा के दर्री तहसील क्षेत्र में हुए होली मिलन समारोह में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह की अगुआई में 1100 से अधिक जोगी कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत आदिवासी महिलाएं भाजपा में शामिल हुई हैं।

राज्यसभा सांसद और कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे व पाली तानाखार क्षेत्र के पूर्व विधायक और भाजपा के तेज तर्रार नेता रामदयाल उईके ने सभी लोगो को बीजेपी का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया!

वहीं होली मिलन समारोह के दौरान सरोज पांडे कहा कि, कांग्रेस पूरी तरीके से देश में खत्म हो चुकी है, बचे कुछ लोग भी अब टूट कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, निश्चित रूप से आने वाले लोकसभा में 11 की 11 सीटे भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed