March 8, 2026

CG BREAKING : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में अब तक नौ नक्सली ढेर, एलएमजी, लांचर सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

0
WhatsApp-Image-2024-03-23-at-7.54.24-PM-860x484

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार की सुबह सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली। गंगालूर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने अब तक नौ नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं घटना स्थल से एलएमजी, लांचर और भारी मात्रा में नक्सलियों का सामान बरामद हुआ है। खबर है कि मौके से कई अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्च अभियान के लिए गंगालूर इलाके में रवाना हुई थी। अभियान के दौरान मंगलवार की सुबह 6 बजे के करीब गंगालूर थाना क्षेत्र के लेंड्रा के जंगल में पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई।

शुरूआत में इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। मौके से जवानों ने नक्सलियों के शव सहित एक एलएमजी, आटोमेटिक हथियार, बीजीएल लांचर व भारी मात्रा में हथियार तथा गोला बारूद दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की। पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल भी हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed