March 8, 2026

CG BREAKING: बड़ी सफलता : बस्तर में  मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को किया ढेर, गोलीबारी जारी, कई ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद

0
24_12_2023-naxals_attack_demo-e1707321929273

बस्तर। बस्तर में  नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षबलों के जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया हैं। वही 7 अन्य नक्सली गंभीर तौर पर घायल बताये जा रहे हैं। यह पूरा एनकाउंटर गंगालूर में सामने आया हैं।

मुठभेड़ की पुष्टि IG बस्तर पी सुंदरराज ने की।बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में चार नक्सलियों के शव और एक एलएमजी स्वचालित हथियार, बीजीएल लॉन्चर और हथियार बरामद किए गए। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। गोलीबारी में किसी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

दोनों तरफ से हुई गोलीबारी

गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। दल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि दल जब लेंड्रा गांव के जंगल में था तब आज सुबह लगभग छह बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed