April 25, 2026

CG NEWS: आज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर  दौरे पर, बस्तर में नामांकन रैली में होंगे शामिल, बालोद में जनसभा को करेंगे संबोधित

0
sa

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जगदलपुर  दौरे पर रहेंगे. सीएम बस्तर लोकसभा में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में नामांकन रैली में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री 12:15 को जगदलपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे।  12:20 से 1:50 तक वे मिशन ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए  राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में कवल सिंह बघेल, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में महेश राम कश्यप, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में आयतु राम मंडावी और हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में नरेन्द्र बुरका ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *