March 7, 2026

CG BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, बस्तर के सभी जिलों के मुख्यालयों में खुलेंगे माँ दंतेश्वरी शक्ति केंद्र, 100 सीटर कन्या छात्रावास के साथ दी यह सौगाते  

0
WhatsApp-Image-2024-03-08-at-3.55.42-PM-950x500

दंतेवाड़ा। CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Say) ने दंतेवाड़ा के जावंगा स्थित ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित बस्तर फाइटर्स एवं दंतेश्वरी फाइटर्स की महिलाओं और स्कूली बच्चों से संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम साय ने कई बड़ी घोषणाएं भी की।

बस्तर के सभी जिलों के मुख्यालयों में माँ दंतेश्वरी शक्ति केंद्र की घोषणा

कारली में शहीद स्मारक और अमर वाटिका

जवांगा एजुकेशन हब को उच्च सुविधायुक्त बनाने और स्पोर्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा

पालनार, बड़ेगुडरा में 100 -100 सीटर कन्या छात्रावास, समेली , मड़कामिरास में 25-25 सीटर प्री मैट्रिक छात्रावास ,जंगमपाल और मारज़ूम में 50-50 सीटर छात्रावास

बरगुम, कोटाली , नहाड़ी में आश्रम छात्रावास का पुनः निर्माण

जावंगा के नवीन महाविद्यालय का नामकरण वीरांगना मासक देवी

अरनपुर, रोंजे और गंजेनार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

संभाग के सातों जिलों में आवश्यकता अनुसार दो-दो उप स्वास्थ्य केंद्र

दंतेवाड़ा के फाल्गुन मड़ई के लिए दस लाख रुपये के लिए घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन की शुरुआत की|

उन्होंने कहा कि महिला दिवस तरह मनाएं इस पर खूब विचार किया तब बात समझ में आई कि आप सभी बस्तर जैसे क्षेत्र में अपनी जान का जोखिम उठाकर राज्य और देश की सुरक्षा के लिए तैनात हैं|

हमारे देश में नारियों का प्राचीन काल से ही सम्मान किया गया है| कहा जाता है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः| हमें बुद्धि चाहिए होती है तो हम माँ सरस्वती की पूजा करते हैं, हम धन और समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं|

आज देश के सर्वोच्च पद पर महामहिम राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू विराजित हैं| महिलाऐं आज हर क्षेत्र में आगे हैं|

बस्तर और सरगुजा का विकास हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए हम पैसों की कोई कमी नहीं आने देंगे|

हमारी सरकार को ढाई महीने होने जा रहा है, इतने अल्प समय में ही हम कई अहम् निर्णय लेते हुए मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं|

18 लाख से ज्यादा गरीब परिवार आवास से वंचित थे, हमने उन्हें आवास की स्वीकृति दी है| 12 लाख से ज्यादा किसानों को हमने 3716 करोड़ रुपए का दो साल का बकाया धान बोनस दिया।

किसानों से किया वादा हमने पूरा किया| प्रदेश के किसानों को धान का 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल दिया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ख़रीदा है|

इस साल सबसे ज्यादा 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, जो अंतर की राशि बची हुई है, उसे आने वाले 12 मार्च को 24 लाख 72 हजार किसानों के खातों में भेजेंगे|

महतारी वंदन योजना के लिए भी अब विवाहित माताओं बहनों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, अभी दो-चार दिनों में ही पात्र हितग्राहियों के खाते में पैसे आएंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed