April 25, 2026

अबकी बार 400 पार का संकल्प: भाजपा प्रकोष्ठों का सम्मेलन आज रायपुर में, CM साय समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे उपस्थित

0
BJP-Flag.avif_-950x500

अबकी बार 400 पार का संकल्प लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। आज   भाजपा के समस्त प्रकोष्ठों का एक दिवसीय सम्मेलन प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित किया जाएगा।

समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। इस बैठक में प्रकोष्ठों के दायित्व और कार्य का विभाजन होगा, जिसके अंतर्गत केंद्र की योजनाओं को लेकर जनता और लाभार्थियों से मिलना है, प्रत्येक बूथ के 10 घरों में झंडा लगाना है, बूथ में 10 दीवार लेखन करना है। जगह-जगह चौपाल लगाकर केंद्र की योजनाओं से जनता से चर्चा करनी है। यह अभियान तीन मार्च से शुरू होकर यह आगामी लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगा।

ये रहेंगे उपस्थित 

सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित समस्त 17 प्रकोष्ठों के संयोजक, अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *