March 6, 2026

180 दूल्हों ने धूमधाम से निकाली बारात, अधिकारी कर्मचारी भी हुए शामिल,

0
WhatsApp-Image-2024-03-02-at-3.25.23-PM-e1709373453538

प्रदेश के राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला में सरकार सामूहिक विवाह कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्याओं की शादी करवाई जाती है। इसके साथ सरकार उन्हें गिफ्ट भी देगी। आज यानी 2 मार्च को इस कार्यक्रम का आयोजन होना है। इसमें लगभग 180 करोड़ जोड़ों की शादी होनी है। अपनी दुलहनियाँ को लेने 180 दूल्हों ने धूमधाम से बारात निकाली है। इस दौरान दूल्हे के परिजनों के साथ साथ अधिकारी कर्मचारी भी बरात में शामिल हुए। वहीं दूल्हे भी खुद को डांस करने से नहीं रोक पाए।

जिला कलेक्टर समेत यह लोग बनेंगे साक्षी 

यह सामूहित विवाह कार्यक्रम राजीव लोचन मंदिर परिसर राजिम में किया जाएगा। जिसके साक्षी मुख्य अतिथि के रूप में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, राजिम विधायक रोहित साहू, जिला कलेक्टर, SP और कुंभ में आए साधु संत भी होंगे। इसके अलावा विवाहित जोड़ों को उपहार भी दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed