March 11, 2026

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024: कलेक्टर के अध्यक्षता में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न

0
jhy-950x500

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  आकाश छिकारा के अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी लोकसभा निर्वाचन के पूर्व अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 को अंतिम प्रकाशन जिले के सभी मतदान केन्द्रों में किया जा रहा है, प्रत्येक मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है, जहां सभी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख पाएंगे। 6 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया, सभी मतदाता अपनी जानकारी ऑनलाईन वोटर पोर्टल, वोटर हेल्पलाईन मोबाईल एप्प एवं बी.एल.ओ. के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  आकाश छिकारा ने बताया कि जिले में प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान कुल 795147 (पुरूष – 403664, महिला – 391466, तृतीय लिंग – 17) मतदाता पंजीकृत थे। वर्तमान में अंतिम प्रकाशन में कुल 808686 (पुरूष- 408843, महिला-399826, तृतीय लिंग 17) मतदाता पंजीकृत हैं। बैठक में अपर कलेक्टर  एस पी वैद्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  निशा नेताम मड़ावी सहित विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed