April 24, 2026

मैक कार्निवल वार्षिकोत्सव 2023-24 थीम “संस्कार” में शामिल हुए CM साय, कहा -शिक्षा विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है

0
annu-768x518

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  आज शाम राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज में आयोजित मैक कार्निवल वार्षिकोत्सव 2023-24 थीम “संस्कार” में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि भारत की प्राचीनकाल से ही शिक्षा के क्षेत्र में विश्वगुरु के रूप में विशिष्ट ‌पहचान रही है। यहां पर तक्षशिला, नालंदा जैसे विश्वविद्यालय मौजूद थे, जहां दुनिया भर से लोग ज्ञान प्राप्त करने आते थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। किसी भी देश और व्यक्ति का विकास शिक्षा के बिना नहीं हो सकता है।  कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज हम मोदी की गारंटी को तेजी से लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाते जा  रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश आज योग, आध्यात्म  और आयुर्वेद के क्षेत्र में अग्रणी है। मुख्यमंत्री  साय ने  महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज के ट्रस्टियों से इस तरह के संस्थान बस्तर, जशपुर जैसे आदिवासी क्षेत्रों में भी खोलने का आग्रह किया, ताकि इसका लाभ दूर-दराज अंचल के युवाओं को भी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *