March 7, 2026

छत्तीसगढ़ के तीन विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री, सीएम ने दी बधाई

0
Screenshot_2024-01-26-08-38-05-81_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7-345x470

रायपुर। भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के 110 विभूतियों को पद्मश्री सम्मान दिए जाने का एलान किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के कथक नर्तक पंडित राम लाल बरेठ, नारायणपुर के वैद्यराज हेमचंद मांझी तथा जशपुर के जागेश्वर यादव का नाम शामिल हैं। भारत सरकार द्वारा पंडित राम लाल बरेठ को कला क्षेत्र में, वैद्यराज हेमचंद मांझी को चिकित्सा क्षेत्र में तथा जागेश्वर यादव को समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पद्मश्री सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed