March 8, 2026

नीलम नामदेव को सचिव गृह एवं जेल का जिम्मा, राजेश राणा सचिव पंचायत बने, देर रात IAS की लिस्ट जारी, इन्हें मिला एडिश्नल चार्ज

0
TRANSFER-BREAKING

राज्य सरकार ने देर रात IAS अफसरों के तबादले किये हैं। वहीं कई अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव, तो कईयों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। देर रात हुए तबादले में नीलम नामदेव एक्कर को सचिव गृह एवं जेल विभाग का एडिश्नल चार्ज दिया गाय है। नीलम नामदेव एक्का के पास अभी सचिव जन शिकायत निवारण विभाग तथा एडिश्नल चार्ज विमानन विभाग है।  राजेश राणा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के साथ-साथ क्रेडा सीईओ और सीईओ राज्य कौशल विकास विभाग का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। वहीं डोमन सिंह को अपर आयुक्त बिलासपुर बनाया गया है साथ ही अपर आयुक्त सरगुजा संभाग का एडिश्नल चार्ज दिया गया है।

पुष्पा साहू को संयुक्त सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व एडिश्नल चार्ज सचिव वन विभाग को स्थानीय निधि संपरीक्षा बनाया गया है। पुष्पा साहू को माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। वहीं ऋतुराज रघुवंशी को डायरेक्टर हेल्थ के साथ-साथ कमिश्नर का भी चार्ज दिया गया है। तुलिका प्रजापति को प्रोजेक्ट डायरेक्टर चिराग परियोजना का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। गोपाल वर्मा को राज्य सूचना आयोग का सचिव बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed