April 29, 2026

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों की कस्टडी 15 दिनों तक बढ़ी, पुलिस ने कहा- हमें कुछ अहम सबूत मिले हैं…

0
JRTJ-950x500

 दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों की कस्टडी 15 दिनों के लिए बढ़ा दी है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमें कुछ अहम सबूत मिले हैं.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी नीलम, मनोरंजन डी, सागर शर्मा और अमोल शिंदे सभी को कई जगहों पर जांच के लिए लेकर जाना है. इन सभी आरोपियों का असल मकसद अभी पता करना है, कुछ सबूत हमें मिले हैं. सोशल मीडिया अकाउंट्स को स्पेशलाइज्ड लोगों द्वारा चेक कराना है. जो सबूत मिले है, उनसे क्रॉस वैरिफाई करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *