April 25, 2026

हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहुँमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

0
IMG-20231211-WA0004

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे।

जहाँ मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहंुमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *