April 25, 2026

RAIPUR : शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने झांसा देकर बैंक मैनेजर से 10 लाख की ठगी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

0

राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में हुई ठगी के आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है।

6-600x405 (1)

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में हुई ठगी के आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शेयर मार्केट में पैसा लगाकर लाभ का 50 प्रतिशत देने का वादा किया था, लेकिन जब पीड़ित ने उससे कुछ महीनों बाद अपने पैसे वापस मांगे, तो वह फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पंडरी थाने में केस दर्ज कराया था।

जानकारी के मुताबिक, निजी बैंक के मैनेजर रवीश जॉन हारूण से साल 2021 में आरोपी अक्षय दोडू मोरे ने फोन पर संपर्क किया। उसने बताया कि वह शेयर मार्केट में पैसा निवेश करवाता है और अपने सभी ग्राहकों को फायदा पहुंचाता है। जिसके बाद पीड़ित ने लालच में आकर अपना और अपने रिश्तेदारों का पैसा इकट्ठा कर उसे आरोपी को शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए दे दिया। रवीश ने आरोपी अक्षय दोडू के अकाउंट में 10 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

ये राशि पीड़ित ने कई किस्तों में उसके अकाउंट में जमा कराई। रकम भेजने के बाद 3-4 महीने में 50% लाभ लौटाने के कागजात भी बनाए गए। कुछ महीने बाद जब रवीश ने आरोपी से संपर्क किया, तो वह रुपए लौटाने के लिए टालमटोल करने लगा। जिसके बाद आरोपी ने दो-तीन महीने का और अतिरिक्त समय मांगा। फिर उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित ने पंडरी थाने में मामला दर्ज कराया। पंडरी थाना पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी की लोकेशन मुंबई में होने का पता चला। इसके बाद रायपुर से पुलिस टीम मुंबई भेजी गई, जहां से आरोपी अक्षय दोडू मोरे को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे छत्तीसगढ़ लेकर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *