March 6, 2026

बोर्ड एग्जाम को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां की पूरी, 76 परीक्षा केंद्र, 21 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

0

जिले में बोर्ड एग्जाम को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है।

Screenshot_2023-02-28-12-31-55-48_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

सूरजपुर। जिले में बोर्ड एग्जाम को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है। 1 मार्च से शुरू होने जा रहे 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार सूरजपुर जिले से 10वीं और 12वीं के परीक्षा में इक्कीस हजार एक सौ 75 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को भी परीक्षाओं पर निगरानी बनाए रखने के लिए कहा गया है, ताकि किसी भी छात्रों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

वहीं जिले में कहीं भी किसी भी प्रकार की नकल ना हो सके इसके लिए कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 11 उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर किसी भी प्रकार की कोई नकल मामला ना हो इसके लिए जांच करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed