April 25, 2026

राजधानी रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, कांग्रेस पर साधा निशाना कहा- मूकदर्शक बने रहें कांग्रेसी

0

कांग्रेस के अधिवेशन के बीच केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे हैं।

फिट-इंडिया-anurag-thakur

रायपुर। कांग्रेस के अधिवेशन के बीच केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। इस प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री दोपहर 2 से 3.15 बजे तक रावतपुरा सरकार विश्व विद्यालय, धनेली कैंपस रायपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री 4.40 से 6.30 बजे तक भारतीय प्रबंधन संस्था न (IIM), रायपुर के वाई-20 समिट कार्यक्रम में युवाओं के साथ चर्चा करेंगे। आईआईएम के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केन्द्री य मंत्री, रात्रि 8.35 बजे नियमित विमान से हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।

ईडी रेड को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। छत्तीसगढ़ को माफिया सरकार से छुट्टी मिलेगी। कांग्रेस के लोग केवल मूकदर्शक बने रहें। जो भ्रष्टाचार करेगा उसपर कार्रवाई होगी। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ को पीछे कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *