April 25, 2026

कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाअधिवेश आज से शुरू, दोपहर तक रायपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है

congress-1-600x405

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। इसमें शामिल होने राहुल गांधी दोपहर 2 बजे के बाद पहुंचेंगे। सचिन पायलेट भी आज पहुंच गए हैं। प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगीं। जानकारी के मुताबिक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आज होनी है। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।

बता दें कि कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक नया रायपुर में होगा। इस महाधिवेशन में देशभर के 15 हजार डेलीगेट्स शामिल होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे महाधिवेशन समेत कई नेता अधिवेशन में शामिल होने शुक्रवार को ही रायपुर पहुंच गए हैं।

आज रायपुर आएंगे 62 बड़े नेता

शुक्रवार को राहुल गांधी के अलावा देशभर से 62 और बड़े कांग्रेस नेता रायपुर आएंगे। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस के अन्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, कई विधायक और प्रदेश की सरकारों में मंत्री शामिल हैं। सचिन पायलट और पूर्व मंत्री शिवराज पाटिल भी शुक्रवार को रायपुर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *